[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में दो बाइकों की टक्कर, दो घायल:राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में दो बाइकों की टक्कर, दो घायल:राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, झुंझुनूं रेफर

खेतड़ी में दो बाइकों की टक्कर, दो घायल:राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, झुंझुनूं रेफर

खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के निजामपुर मोड़ के पास रविवार शाम दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, खेतड़ी के वार्ड 16 निवासी ओमेंद्र सिंह (58) पुत्र नंदलाल शाम करीब साढ़े तीन बजे अपनी बाइक पर चिरानी में दोस्त के घर जा रहे थे।

जब वह निजामपुर मोड़ के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने तत्काल उन्हें खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे बाइक सवार की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।

आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि स्टेट हाईवे 13 पर बने इस खतरनाक मोड़ पर कोई संकेतक नहीं लगे हैं, जिससे राहगीर अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। उन्होंने घुमावदार मोड़ पर आवश्यक संकेतक लगाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। हादसे में दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिन्हें पुलिस थाने ले जाया गया है।

Related Articles