अजमेर प्रॉपर्टी व्यवसायी अपहरण केस: एक और आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा
मुख्य आरोपी सहित तीन पहले ही दबोचे जा चुके
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाना क्षेत्र में अजमेर के प्रॉपर्टी व्यवसायी अमित खंडेलवाल के अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि अपहरण में सहयोगी रहे आनंद कुमार पुत्र ओमप्रकाश जाट निवासी ननाऊ (नोहर) को प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा गया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।
गौरतलब है कि 8 जुलाई को लामिया रोड स्थित ग्वालिया हनुमान मंदिर के सामने से प्रॉपर्टी व्यवसायी अमित खंडेलवाल का अपहरण किया गया था। केस की जांच में आनंद कुमार की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।
इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी दीपक मल्लिक सहित दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब रिमांड अवधि में मामले की साजिश, नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान वारदात की पूरी परतें खोलने का प्रयास किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037514


