[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजीतगढ़ की जीण माता कॉलोनी में पानी संकट:महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अजीतगढ़ की जीण माता कॉलोनी में पानी संकट:महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया

अजीतगढ़ की जीण माता कॉलोनी में पानी संकट:महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया

अजीतगढ़ : जीण माता मंदिर कॉलोनी में पानी की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने बताया, कई सप्ताह से पानी की आपूर्ति अनियमित है, जिससे पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बार-बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद जलदाय विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जब बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण विभाग पहुंचे, तो जिम्मेदार अधिकारी गैरहाजिर मिले, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।

विनोद कुमार कुमावत ने कहा, “लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। विभाग में आने पर अधिकारी नहीं मिलते। हमारी समस्या का समाधान कौन करेगा?” स्थानीय महिलाओं ने भी विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता पर ऐसी उदासीनता अस्वीकार्य है। उन्होंने सवाल उठाया, “न पानी आता है और न अधिकारी जवाब देते हैं, आखिर हम कहां जाएं?”

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग जल्द ही व्यवस्था में सुधार के लिए कदम नहीं उठाता, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में मंजू देवी, संतोष देवी, बहादुर जाट, कमलेश, माया देवी, रीना सैनी, मीरा सैनी सहित कई ग्रामीण महिलाएं शामिल थीं। क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट किया कि उनका धैर्य अब समाप्त हो चुका है और पानी की समस्या पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77