मोबाइल एकेडमी व किलकारी पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
गर्भवती व प्रसूताओं को मिल रहे वॉयस मैसेज, मोबाइल पर गूंज रही ‘किलकारी’
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मातृ व शिशु स्वास्थ्य संचार प्रणाली को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जमुना रिजॉर्ट में मोबाइल एकेडमी एवं किलकारी कार्यक्रम पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। किलकारी सेवा के माध्यम से गर्भवती व प्रसूता महिलाओं को गर्भकाल से लेकर प्रसव के बाद तक जरूरी सावधानियों व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के वॉयस मैसेज भेजे जा रहे हैं। अब महिलाओं को जानकारी के लिए न किताब देखनी पड़ रही है, न इंटरनेट खंगालना पड़ रहा है।

गर्भधारण के चौथे माह से मिलते हैं साप्ताहिक मैसेज
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि पीसीटीएस में पंजीकृत महिलाओं को किलकारी के वॉयस मैसेज नियमित मिल रहे हैं। गर्भधारण के चौथे महीने से लेकर प्रसव बाद शिशु की एक वर्ष आयु तक कुल 72 वॉयस मैसेज भेजे जाते हैं। इनमें प्रसव पूर्व जांच, प्रसव पश्चात देखभाल, एचबीएनसी, परिवार कल्याण और शिशु टीकाकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी होती है।
मोबाइल एकेडमी से आशाओं को मिल रहा प्रशिक्षण
डीपीसी संजीव महला और अरमान संस्था से कार्यक्रम अधिकारी नवल किशोर व्यास ने बताया कि मोबाइल एकेडमी के जरिए आशा सहयोगिनियों को डिजिटल कोर्स करवाया जा रहा है। आशा प्रभारी राकेश भाटी के अनुसार जिले की करीब 1000 आशा सहयोगिनियों को कोर्स पूरा करने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए जा चुके हैं। वंचित आशाओं को भी जल्द ही राज्य स्तर से प्रमाणपत्र जारी होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039052


