[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोहिताश धांगड़ फिर बने चिड़ावा प्रधान:राज्य सरकार ने देर रात जारी किए आदेश, बुधवार को संभालेंगे पद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रोहिताश धांगड़ फिर बने चिड़ावा प्रधान:राज्य सरकार ने देर रात जारी किए आदेश, बुधवार को संभालेंगे पद

रोहिताश धांगड़ फिर बने चिड़ावा प्रधान:राज्य सरकार ने देर रात जारी किए आदेश, बुधवार को संभालेंगे पद

चिड़ावा : पंचायत समिति चिड़ावा में प्रधान के पद को लेकर लगातार उठापटक जारी है। इंद्रा डूडी के त्यागपत्र के मंजूर होने के चार दिन बाद राज्य सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने रोहिताश धांगड़ को प्रधान का कार्यभार दिया है। इस संबंध में विभाग के उपयुक्त एवं उप शासन सचिव (प्रथम) भारतभूषण गोयल ने राजस्थान पंचायती राज अधिनियम सन् 1994 की धारा 25 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रोहिताश धांगड़ को अग्रिम आदेशों तक पंचायत समिति चिड़ावा के प्रधान का दायित्व सौंपने के आदेश जारी किए। धांगड़ बुधवार दोपहर बाद पदभार ग्रहण करेंगे।
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोपों के चलते इंद्रा डूडी को प्रधान के पद से हटाया गया था। बाद में डूडी ने खुद पर लगे आरोपों की राज्यस्तरीय जांच की मांग की, जिसमें डूडी को क्लीनचिट देते हुए फिर से प्रधान बनाया गया था। हालांकि प्रधान बनने के महज चार दिन बाद डूडी ने जिला प्रमुख को त्यागपत्र भेज दिया। जिसमें डूडी ने प्रधान का पद छोड़ने का कारण खुद को अस्वस्थ होना बताया था। जिसे करीब डेढ़ माह बाद 21 नवंबर 25 को जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।

फिर दिखा चार दिन का संयोग

पंचायत समिति में राजनीतिक उठापटक के बीच एक अजीब ही संयोग देखने को मिल रहा है। जहां इंद्रा डूडी ने बहाल होने पर दो अक्टूबर को कार्यभार ग्रहण किया था, जिसने महज चार दिन बाद छह अक्टूबर को पद से त्यागपत्र दे दिया। वहीं इंद्रा डूडी के इस्तीफे के मंजूर होने के चार दिन बाद ही अब रोहिताश धांगड़ को प्रधान का पदभार दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77