[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क दुरुस्ती की मांग को लेकर अभिभाषक संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क दुरुस्ती की मांग को लेकर अभिभाषक संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सड़क दुरुस्ती की मांग को लेकर अभिभाषक संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खेतड़ी : खेतड़ी–नीमकाथाना स्टेट हाइवे-13 पर उपखंड कार्यालय के सामने करीब 200 मीटर सड़क बदहाल पड़ी है। इसी को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ खेतड़ी ने सोमवार को उपखंड अधिकारी सुनील चौहान को ज्ञापन सौंपा।

वरिष्ठ अधिवक्ता नागरमल अवाना ने बताया कि स्टेट हाइवे का अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन उपखंड कार्यालय के सामने वाली सड़क को ठेकेदार लंबे समय से अधूरा छोड़ चुका है। टूट-फूट की वजह से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। सड़क पर जमा मिट्टी से उठने वाली धूल के कारण कोर्ट परिसर में काम करने वाले अधिवक्ताओं एवं कार्मिकों को अस्थमा व सांस लेने में दिक्कत की परेशानी आम हो गई है।

संघ अध्यक्ष अजित सिंह तंवर ने बताया कि सड़क किनारे लगे पेड़ भी धूल से ढक चुके हैं। समस्या को लेकर कई बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में सड़क दुरुस्ती शुरू नहीं हुई तो अभिभाषक संघ एवं कस्बेवासी धरना, प्रदर्शन व सड़क जाम करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने वालों में पाबूदान सिंह, गणेश सुरोलिया, आलोक मान, विजयसिंह कसाणा, अनिल शर्मा, सुरेंद्र सैनी, तरुण कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles