[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद शुरू:सादुलपुर, सिधमुख और चांदगोठी में तुलाई केंद्र स्थापित, प्रति किसान 40 क्विंटल तक खरीद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद शुरू:सादुलपुर, सिधमुख और चांदगोठी में तुलाई केंद्र स्थापित, प्रति किसान 40 क्विंटल तक खरीद

सादुलपुर में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद शुरू:सादुलपुर, सिधमुख और चांदगोठी में तुलाई केंद्र स्थापित, प्रति किसान 40 क्विंटल तक खरीद

सादुलपुर : सादुलपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड में सोमवार को समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद का विधिवत शुभारंभ किया गया। समिति के अध्यक्ष गणपत राम ख्यालिया ने फीता काटकर खरीद कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्रोच्चार भी किया गया। अध्यक्ष गणपत राम ख्यालिया ने बताया कि प्रति किसान अधिकतम 40 क्विंटल तक मूंग की खरीद की जाएगी। गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार, प्रति हेक्टेयर 6.95 क्विंटल मूंग खरीदने का प्रावधान रखा गया है।

उन्होंने किसानों से अपनी मूंग को पूरी तरह साफ-सुथरा करके ही तुलाई के लिए लाने की अपील की, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। राजफैड की ओर से मूंग तुलाई के लिए किसानों के मोबाइल पर सीधे एसएमएस भेजे जाएंगे। तुलाई के लिए 10 दिन का समय निर्धारित किया गया है। किसानों को तुलाई से पहले अपनी उपज की गुणवत्ता जांच करवाने की भी सलाह दी गई है।

समिति द्वारा सादुलपुर, सिधमुख और चांदगोठी में तुलाई केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर टोकन सिस्टम के आधार पर मूंग की तुलाई की जाएगी।

इस अवसर पर रामजीलाल ख्यालिया और समिति के मुख्य व्यवस्थापक अखिलेश जोशी ने किसानों को खरीद प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल पूनियां, संचालक अमरसिंह सांगवान, रामकरण शर्मा, धर्मपाल मेघवाल, ताराचंद मीणा, संदीप कुमार बिन्दा, शीशराम दनेवा, रणसिंह कस्वां, भूतपूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष उम्मेद सिंह पूनियां, राधा अध्यक्ष दलवीर सिंह पूनियां, गुलपुरा अध्यक्ष रणधीर सिंह लाखलाण सहित कई गणमान्य नागरिक और समिति कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77