[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर की माताजी ढाणी में गहराया जल संकट: जल जीवन मिशन से 500 लोग वंचित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर की माताजी ढाणी में गहराया जल संकट: जल जीवन मिशन से 500 लोग वंचित

कलेक्टर को शिकायत के बाद भी समाधान नहीं, ग्रामीणों ने किया विरोध पदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र की जसरापुर ग्राम पंचायत में स्थित वार्ड नंबर 18 की माताजी की ढाणी में शनिवार को ग्रामीणों ने पेयजल संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजेश जलन्द्रा ने जलिन्द्रा वाला कुएं के पास किया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ‘जल जीवन मिशन’ के तहत ‘हर घर जल’ का दावा करती है, लेकिन लगभग 150 घरों और 500 की आबादी वाली यह ढाणी आज भी इस योजना से वंचित है।

ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत इस ढाणी में अब तक पाइपलाइन तक नहीं डाली गई। अधिकारियों का तर्क है कि यह क्षेत्र उनके मानचित्र (मैप) में शामिल ही नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार करीब ढाई साल पहले अधिकारियों को समय पर अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ढाणी को मैप में शामिल न करना अधिकारियों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।ढाणी में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थिति सबसे अधिक खराब है, जहां छात्रों को अब तक पेयजल की सुविधा नहीं मिली। यहां बच्चे और ग्रामीण पास के किसानों के ट्यूबवेलों पर निर्भर हैं।

वार्ड पंच राजेश जलन्द्रा ने बताया कि इस मुद्दे को कई बार ग्रामसभा में उठाया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा मने बडाऊ और खरकड़ा में कलेक्टर की रात्रि चौपाल में भी समस्या रखी गई, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।नीतू कुमारी ने बताया कि ढाई साल पहले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास मेन लाइन में एक पॉइंट लगाया गया था, लेकिन उसमें आज तक पानी नहीं आया। ग्रामीणों ने अब स्थानीय विधायक से भी समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उन्हें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान सुमित्रा देवी, चंद्रकला देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, बसंती देवी, प्रमिला देवी, उषा चेजारा, नीतू चेजारा, राजेश जलन्द्रा, जगदीश प्रसाद कुमावत, रमेश जलिन्द्रा, महिपाल सिंह, सुभाष चंद्र, विनोद कुमार, द्वारका प्रसाद, मनोज कुमार, मुकेश कुमार सैनी, मंगल चंद, बाबूलाल, पवन कुमार, योगेश कुमार और रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22