[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हमीरवास में घर से 10 लाख की नकदी चोरी:पिछले हिस्से से अंदर घुसे, नकदी समेत लाखों की ज्वेलरी चुराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

हमीरवास में घर से 10 लाख की नकदी चोरी:पिछले हिस्से से अंदर घुसे, नकदी समेत लाखों की ज्वेलरी चुराई

हमीरवास में घर से 10 लाख की नकदी चोरी:पिछले हिस्से से अंदर घुसे, नकदी समेत लाखों की ज्वेलरी चुराई

सादुलपुर : हमीरवास उपखंड के ठिमाऊ बड़ी गांव में चोरों ने एक घर से लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। ये घटना 19 नवंबर की देर रात को हुई, जिसमें संजय कुमार पुत्र हेतराम के घर को निशाना बनाया गया। संजय कुमार ने हमीरवास पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चोरी 19 नवंबर की रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच हुई। उस समय संजय और उनका परिवार घर में सो रहा था।

अचानक सामान गिरने की आवाज सुनकर संजय के पिता हेतराम की नींद खुल गई। उन्होंने घर से चार व्यक्तियों को भागते हुए देखा। अंधेरा अधिक होने के कारण वे चोरों की पहचान नहीं कर पाए। चोर घर के पिछले हिस्से से अंदर घुसे थे।

पीड़ित के अनुसार, चोर 10 लाख रुपए नकद, दो सोने की चेन, आठ सोने की अंगूठी, एक सोने का कड़ा, चार जोड़ी सोने की बाली, दो सोने का बादलिया, एक सोने का ताबीज, एक सोने की पत्री, चार सोने के नाक के कांटे, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, तीन चांदी की छड़, एक जोड़ी चांदी की कड़ी सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। उन्होंने दो सूटकेस और एक लोहे का संदूक भी चुराया।

हमीरवास थाने में शुक्रवार शाम को इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। पीड़ित ने बताया कि वे पहले आसपास पूछताछ कर रहे थे, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिलने पर अब मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी महेंद्र सिंह कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77