[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

3.24 लाख बच्चों को मिलेगी पोलियो खुराक:जिले के 1494 बूथों पर रविवार को चलेगा अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

3.24 लाख बच्चों को मिलेगी पोलियो खुराक:जिले के 1494 बूथों पर रविवार को चलेगा अभियान

3.24 लाख बच्चों को मिलेगी पोलियो खुराक:जिले के 1494 बूथों पर रविवार को चलेगा अभियान

रतनगढ़ : जिले में उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान रविवार, 23 नवंबर, 2025 को शुरू होगा। इस दौरान 1494 बूथों पर 5 वर्ष तक के 3 लाख 24 हजार 789 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। अभियान का लक्ष्य सभी पात्र बच्चों को खुराक देना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि भारत में वर्ष 2014 में पोलियो का उन्मूलन हो चुका है और पिछले कई वर्षों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को एक साथ बूथ पर लाकर दवा पिलाना अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला और खंड स्तर पर चिकित्सा, शिक्षा, महिला अधिकारिता सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ईंट-भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों और घुमंतू जातियों के बच्चों को पोलियो की वैक्सीन पिलाने पर विशेष जोर दिया।

आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता ने जानकारी दी कि रविवार को बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे। अभियान के तहत गाड़िया लोहारों, पत्थरों का कार्य करने वालों, गृह निर्माण व ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों जैसे घुमंतू समुदायों के लिए विशेष अभियान चलाकर दवा पिलाई जाएगी। सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी बच्चों को बूथ पर लाकर दवा पिलाई जाए और अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए।

Related Articles