[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजी बिरादरी के होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित करेंगी काजी वेलफेयर सोसायटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

काजी बिरादरी के होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित करेंगी काजी वेलफेयर सोसायटी

काजी बिरादरी के होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित करेंगी काजी वेलफेयर सोसायटी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : काजी वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कादिर हुसैन ने बताया कि 7 दिसम्बर 2025 कों सीकर में काजी वेलफेयर सोसायटी के द्वारा प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारी कर रहे है । जिसके लिए विभिन्न तरह की कमेटियों का गठन किया जा चुका है और सभी अपने अपने तरीके से तैयारियो में लगे हुए हैं।]

काजी वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश सचिव शिक्षाविद् खादिम हुसैन खत्री ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किये जाने वालो के डाटा कलेक्ट किए जा रहे हैं जिसके लिए जिलेवार संयोजक बनाकर जिले वार जिम्मेदारी दी गई है। चुरू के लिए वरिष्ठ अध्यापक मोहम्मद वसीम अली भाटी और सहसंयोजक मोहम्मद अकरम अध्यापक, झुंझुनूं के लिए तैयुब हुसैन देरवाला संयोजक और मोहम्मद अली बिसाऊ को सहसंयोजक, सीकर के लिए अब्दुल हलीम खत्री को संयोजक और खालिद अली काजी बलोद को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ साथ बाकी समस्त जिलों और लिस्ट को एकत्र कर फाइनल लिस्ट बनाने की जिम्मेदारी मुस्तकीम हुसैन तंवर आसलू को दी गई है।

सोसायटी के उपाध्यक्ष फिरोज खान ने कहा है कि समाज के अग्रिम पंक्ति के समाज सेवियों और अधिकारी व कर्मचारियो को आगे आकर सम्मान समारोह को सफल बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है।काजी वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष अहमद काजी ने बताया कि इस सम्मान समारोह में दसवीं और बारहवीं में 70% या इससे उपर, और किसी भी पैथी का चिकित्सक,बी फार्मेसी, बी नर्सिंग व राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी,एन सी सी में सी सर्टिफिकेट, स्काउट एवं गाइड में राष्ट्रपति अवार्ड, 1 जनवरी 23 के बाद सरकारी सर्विस में नव नियुक्त कर्मचारी और अधिकारी,1 जनवरी 23 के बाद सेवा निवृत्त हुए अधिकारी और कर्मचारी, अल्पसंख्यक पत्रकार, पीएचडी,आइ आइ टी,आइ आइ एम,युजीसी नेट,जेईई,सेट,नीट,गेट,एआइबीई,एनडीए ,एफएमजीई,क्लियर,सीए, आइसीडब्ल्यूए,सीएस क्लियर, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएट में 55 % या इससे उपर अंक प्राप्त करने वाले काजी बिरादरी के छात्र व छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।

अन्य डिग्री और डिप्लोमा में 60% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले आवेदन कर सकते हैं।मौलवी , मुफ्ती,कारी और हाफ़िज़ की सनद लेने वालों को भी प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सोसायटी के कोषाध्यक्ष रज्जब अली चौहान ने बताया कि आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवम्बर 2025 रखी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77