[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़ी ढाणी को मिला नई पंचायत का दर्जा:राज्य सरकार ने थोई ग्राम पंचायत का पुनर्गठन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बड़ी ढाणी को मिला नई पंचायत का दर्जा:राज्य सरकार ने थोई ग्राम पंचायत का पुनर्गठन किया

बड़ी ढाणी को मिला नई पंचायत का दर्जा:राज्य सरकार ने थोई ग्राम पंचायत का पुनर्गठन किया

थोई : राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने की अधिसूचना जारी की है। इसी क्रम में थोई ग्राम पंचायत की बड़ी ढाणी को अब एक नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिल गया है। थोई पंचायत के पुनर्गठन के बाद, बड़ी ढाणी को स्वतंत्र ग्राम पंचायत का दर्जा मिला है। इससे पहले, बड़ी ढाणी थोई ग्राम पंचायत का ही हिस्सा थी। अब थोई ग्राम पंचायत में राजस्व ग्राम लीला की ढाणी शामिल है, जबकि नई ग्राम पंचायत बड़ी ढाणी में केवल बड़ी ढाणी ही शामिल है।

इस अधिसूचना के बाद राज्य की लगभग हर पंचायत समिति की सीमाओं में बदलाव आया है। इस पुनर्गठन का स्थानीय राजनीति पर भी महत्वपूर्ण असर पड़ने की संभावना है। नई पंचायतों के गठन से सरपंचों, उपसरपंचों और वार्ड पंचों के पदों की संख्या में बड़ी वृद्धि होगी। जितनी नई पंचायतें बनेंगी, उतने ही अतिरिक्त सरपंच और उपसरपंच चुने जाएंगे। वार्ड पंचों के पद भी हजारों की संख्या में बढ़ेंगे। आगामी पंचायत चुनाव अब इन्हीं पुनर्गठित पंचायतों के आधार पर होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77