[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में दलित युवती लापता:पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप, धरने पर बैठे ग्रामीण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में दलित युवती लापता:पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप, धरने पर बैठे ग्रामीण

लक्ष्मणगढ़ में दलित युवती लापता:पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप, धरने पर बैठे ग्रामीण

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के ग्रामीण क्षेत्र से एक 20 वर्षीय दलित युवती के लापता होने का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। परिजनों ने नेछवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार युवती 17 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजन उसे गांव और रिश्तेदारों के यहां तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई नदारद है।

इसी को लेकर ग्रामीणों ने आज पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे सचिन पाटोदा ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक समुदाय का एक युवक, युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है, लेकिन पुलिस तीन दिन में भी कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में युवती बरामद नहीं हुई तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77