[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डेरावाली में प्रशासन ने कड़े विरोध के बीच हटाया अतिक्रमण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

डेरावाली में प्रशासन ने कड़े विरोध के बीच हटाया अतिक्रमण

उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों का उग्र विरोध – महिलाओं ने रोका रास्ता, सड़क पर लगाई आग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : सीकर जिले के श्रीमाधोपुर उपखंड के डेरावाली में बुधवार को प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेश पर वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। ग्राम पंचायत कल्याणपुरा की ढाणी डेरावाली में स्थित सरकारी रास्ते पर लगभग 30 वर्ष पहले किया गया अतिक्रमण जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा और ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया।

ग्रामीणों का विरोध—महिलाओं ने रास्ता रोका, सड़क पर लगाई आग

अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का ग्रामीणों ने तीखे विरोध से सामना किया।, महिलाओं ने प्रशासन की गाड़ियां रोककर रास्ता बंद करने की कोशिश की। कई ग्रामीणों ने सड़क पर आग लगाकर विरोध जताया। पुलिस ने समझाइश कर स्थिति को काबू में किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखी।

क्यों हुई कार्रवाई?

एक साल पहले तहसीलदार श्रीमाधोपुर ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। अतिक्रमणकारियों की अपील अपीलीय न्यायालय में लंबित थी। परिवादी मुकेश सामोता द्वारा मामला राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर में ले जाया गया। न्यायालय ने कहा कि-अगर अपीलीय न्यायालय से स्टे (स्थगन) आदेश नहीं है, तो तीन दिनों में अतिक्रमण हटाकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसी आदेश की अनुपालना में प्रशासन ने कार्रवाई की।

भारी पुलिस बल तैनात

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने पांच थाना क्षेत्रों का पुलिस जाप्ता तैनात किया। कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे: एसडीएम अनिल कुमार, सहायक कलेक्टर सीकर ज्वाला सहाय मीणा, ASP गिरधारी लाल शर्मा, डिप्टी उमेश गुप्ता, तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, थोई, जाजोद, नीमकाथाना पुलिस टीमें

दो घंटे तक चली कार्रवाई

करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई में कच्चे-पक्के सभी अतिक्रमण हटाए गए और रास्ता पूरी तरह खाली कराया गया। अंततः प्रशासन ने उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना रिपोर्ट तैयार की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77