[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुकान से 1.40 लाख की चोरी मामला:पुलिस ने आरोपी को राजपुरा मोहल्ले से पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

दुकान से 1.40 लाख की चोरी मामला:पुलिस ने आरोपी को राजपुरा मोहल्ले से पकड़ा

दुकान से 1.40 लाख की चोरी मामला:पुलिस ने आरोपी को राजपुरा मोहल्ले से पकड़ा

पिलानी : पिलानी पुलिस ने कस्बे में एक दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुकान का रोशनदान तोड़कर गल्ले से 1 लाख 40 हजार रुपए चुराए थे। थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि परिवादी सुनील कुल्हार ने 18 नवंबर को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ किसी कार्यवश कुरूक्षेत्र गये हुए थे। 17 नवंबर की दोपहर को कुरुक्षेत्र से लौटने पर उन्हें अपनी दुकान ‘अनिल ट्रेडर्स’ के रोशनदान का शीशा टूटा मिला। दुकान के गल्ले से करीब 1 लाख 40 हजार रुपए गायब थे।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में एक टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। स्थानीय आसूचना के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में सफल रही। पुलिस ने पिलानी कस्बे के राजपुरा मोहल्ला निवासी संदीप स्वामी (25) को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77