[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्यालोदड़ा में कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत:कार ड्राइवर फरार, जोहड़ के पास हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

स्यालोदड़ा में कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत:कार ड्राइवर फरार, जोहड़ के पास हुआ हादसा

स्यालोदड़ा में कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत:कार ड्राइवर फरार, जोहड़ के पास हुआ हादसा

पाटन : पाटन के ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा में मंगलवार देर शाम एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटपूतली निवासी राजू भाई शुकलाबास के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि स्यालोदड़ा जोहड़ के पास एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। राजू भाई पाटन से डाबला की तरफ जा रहे थे, जबकि कार सवार डाबला से पाटन की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की अचानक टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डाबला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजू भाई को पाटन के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उनके परिजनों को भी सूचित किया। राजू भाई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पाटन से हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77