सिंघानिया विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया–यूथ कबड्डी के लिए गर्ल्स कैंप शुरू
सिंघानिया विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया–यूथ कबड्डी के लिए गर्ल्स कैंप शुरू
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अयूब खान
झुंझुनूं : सिंघानिया विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया और यूथ कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए गर्ल्स कबड्डी कैंप शुरू किया गया है। यह कैंप 27 नवंबर तक चलेगा। कैंप में किसी भी स्कूल, कॉलेज या संस्थान की इच्छुक छात्राएं भाग ले सकती हैं। पंजीकरण शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि कैंप अवधि में रहने–खाने की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए छात्राएं मोबाइल नंबर 9467529744 पर संपर्क कर अपना नाम दर्ज करवा सकती हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह कैंप ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर देगा और कबड्डी जैसे भारतीय खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ाएगा। सभी छात्राओं से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930156


