[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ऑनलाइन गेमिंग पर सट्‌टा खेलते एक गिरफ्तार:किराए के फ्लैट में चल रहा था अवैध कारोबार, इंटरनेट कॉलिंग कर लगवाता सट्‌टा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ऑनलाइन गेमिंग पर सट्‌टा खेलते एक गिरफ्तार:किराए के फ्लैट में चल रहा था अवैध कारोबार, इंटरनेट कॉलिंग कर लगवाता सट्‌टा

सीकर में ऑनलाइन गेमिंग पर सट्‌टा खेलते एक गिरफ्तार:किराए के फ्लैट में चल रहा था अवैध कारोबार, इंटरनेट कॉलिंग कर लगवाता सट्‌टा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा व ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के जरिए सट्‌टा लगाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सट्‌टेबाज से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लेन-देन के बिल और अन्य सामग्री जब्त की है। शहर में नवलगढ़ रोड स्थित कृष्णा रेजिडेंसी में किराए के फ्लैट में ऑनलाइन सट्‌टेबाज करते हुए पाए जाने पर सुटोट गांव निवासी आशीष पिलानियां को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- आरोपी अलग-अलग मोबाइलों और इंटरनेट कॉलिंग कर ऑनलाइन सट्‌टेबाजी कर रहा था।

विशेष टीम ने की कार्रवाई

उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश बुडानिया ने बताया कि मुखबिर से एक किराए के फ्लैट में ऑनलाइन खाइवाली-लगाइवाली करने की सूचना मिली। ऑनलाइन सट्‌टा खेलने वालों पर कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। शहर में नवलगढ़ रोड स्थित कृष्णा रेजिडेंसी में किराए के फ्लैट में ऑनलाइन सट्‌टेबाज करते हुए पाए जाने पर सुटोट गांव निवासी आशीष पिलानियां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने किराए के फ्लैट पर छापा मारा तो बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लेन-देन के कागजात और बैंक खातों की पासबुक वगैरह भी बरामद की है।

पुलिस ने ये सामान किए जब्त

उद्याेग नगर थानाधिकारी राजेश बुडानिया ने बताया- पुलिस ने सट्‌टेबाजी में काम आ रहे 2 लैपटॉप मय चार्जर, 1 सैमसंग कंपनी का टैबलेट, 19 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 10 मोबाइल चार्जर, 10 ATM कार्ड, 7 बैंक खाता पासबुक, 3 बैंक खाता चेक बुक, 1 वाईफाई राउटर सैट, 1 विद्युत बोर्ड, 1 इलेक्ट्रिक लाइट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुभाष, कांस्टेबल महावीर, कांस्टेबल देवीलाल, कांस्टेबल बलवीर आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77