[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला बहाली की मांग पर नीमकाथाना में वकीलों का धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जिला बहाली की मांग पर नीमकाथाना में वकीलों का धरना

न्यायिक कार्यों का किया बहिष्कार, हर महीने की 1 और 16 को रहेगा विरोध

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : जिला और सीकर संभाग बहाली की मांग को लेकर अभिभाषक संघ ने शुक्रवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने किया। यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने 28 दिसंबर को नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग समाप्त कर दिए थे, जिसके बाद से ही बार संघ लगातार विरोध कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन उग्र होगा।

बार संघ हर महीने की 1 और 16 तारीख को कोर्ट का पूर्ण बहिष्कार कर विरोध जताता है। मामला हाई कोर्ट में भी लंबित है, लेकिन अभी सुनवाई नहीं हुई है। अध्यक्ष ने जन प्रतिनिधियों पर भी नाराजगी जताई। कहा कि क्षेत्र की सड़कें जर्जर, बिजली–पानी व्यवस्था खराब और कानून व्यवस्था बदहाल है, लेकिन जन प्रतिनिधि किसी प्रकार की सुनवाई नहीं कर रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22