[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : झुंझुनूं कांग्रेस में ढाई साल पद खाली:अब भी जिला अध्यक्ष का इंतजार, अब नई टीम के इंतजार में कार्यकर्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : झुंझुनूं कांग्रेस में ढाई साल पद खाली:अब भी जिला अध्यक्ष का इंतजार, अब नई टीम के इंतजार में कार्यकर्ता

झुंझुनूं कांग्रेस में ढाई साल पद खाली:अब भी जिला अध्यक्ष का इंतजार, अब नई टीम के इंतजार में कार्यकर्ता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : प्रदेश में ये चुनावी साल है, लेकिन झुंझुनूं जिले में कांग्रेस संगठन उस मजबूती या ताकत से खड़ा नहीं हो पाया है। चुझुंझुनूं जिले में ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा तो हो चुकी है, लेकिन झुंझुनूं को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नहीं मिल पाया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. जितेन्द्र सिंह निवर्तमान जिलाध्यक्ष हो गए हैं। जब से कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया था, तब से झुंझुनूं जिलाध्यक्ष का इंतजार कर रहा है।

जिलाध्यक्ष का इंतजार

झुंझुनूं जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता अब नए जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी के इंतज़ार में हैं। झुंझुनूं जिले को कब जिलाध्यक्ष मिले। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी से सचिन पायलट के हटने के बाद करीब ढाई वर्ष पूर्व पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था, ऐसे में सभी पदाधिकारी निर्वतमान हो गए, लेकिन अब तक अधिकांश जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है, लेकिन झुंझुनूं में नहीं हुई है।

राजनीतिक मामलों के जानकारों का कहना है कि कार्यकर्ता सरकार व आम जनता के बीच की कड़ी होता है। यदि कार्यकर्ता मजबूत नहीं है, या समय रहते उसमें ऊर्जा नहीं भरी जाती तो राह आसान नहीं रहती। केवल सरकार के काम के बूते या योजनाओं के बूते हर आमजन तक पहुंचना मुश्किल है, यदि संगठन मजबूत होता है तो कार्यकर्ता पूरी गति से कार्य करते हैं, इसका परिणाम भी नजर आता है।

झुंझुनूं कांग्रेस में कई गुट

झुंझुनूं कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है। कांग्रेस राज्य स्तर या केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से बताए किसी कार्यक्रम में कभी भी कांग्रेस एकजुट नजर नहीं आती है। कभी एक गुट आ गया तो फिर दूसरा गुट वहां पर नहीं आता है। ना ही मुख्यालय पर कांग्रेस का कोई अधिकृत कार्यालय है। लेकिन सभी विधानसभा क्षेत्र में सभी विधायक अपने अपने हिसाब से ही कांग्रेस को चलाते हैं। झुंझुनूं में वर्तमान में झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र, नवलगढ़, पिलानी, खेतड़ी और मंडावा विधानसभा में कांग्रेस के विधायक है। उदयपुरवाटी में बसपा से जीते हुए राजेन्द्र सिंह गुढ़ा विधायक है, लेकिन अब गुढ़ा कांग्रेस सरकार में मंत्री है। सूरजगढ़ में भाजपा से विधायक है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker