[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंसान का इंसान से हो भाईचारा…


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंसान का इंसान से हो भाईचारा…

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर शहर के ऐतिहासिक स्थल कोटड़ी रिसालदार में “कायम एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी” के तत्वावधान में इक्कीसवां दीपावाली स्नेह मिलन समारोह गायत्री शक्ति पीठ के रामसिंह राठौड़ व मौलाना अनीश रज्जा के सानिध्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रफीक मडे लिया के मुख्य आतिथ्य में उत्साह पूर्वक मनाया गया। शहर के सभी वर्गों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में उत्साह पूर्वक मनाए गए कार्यक्रम के शुभारंभ में समारोह के संयोजक रियाजत अली खान ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए चूरू के लोगों के स्नेह भाव को रेखांकित किया। इस अवसर पर प्रो. सुरेंद्र सोनी ने भारत नाम की व्याख्या कहा कि भारत मेरा देश है, समस्त भारतवासी मेरे भाई बहन हैं जैसा भाव हर देशवासी के मन में होना चाहिए। गायत्री शक्ति पीठ के रामसिंह राठौड़ ने ऋग्वेद के मंत्र का उल्लेख करते हुए मानव मानव में एकता की बात कही।

सेवा निवृत शिक्षक बाबूलाल शर्मा ने श्रृष्टि की रचना को समझाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रफीक मंडेलिया ने आपसी स्नेह व भाईचारे से रहने की बात कही।मौलाना अनीश रज्जा की ओर से प्रस्तुत आयत के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में उमाशंकर शर्मा, अदुराम न्यौल, अधिवक्ता आशा राम, सेवा निवृत एडिशनल एसपी अयूब खान, इस्माइल खान,महिला कांग्रेस की कपूरिया आदि ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर इरशाद मंडेलिया, डॉ. सुरेन्द्र सोनी, , बाबूलाल शर्मा, सुरेन्द् महला, उमाशंकर, इस्माइल खान, धर्मेंद्र बुडानिया, सुनिता कपूरिया, आशाराम सैनी, ठाकुर मल शर्मा, अय्यूब खान, वाहिद खान, विद्याधर मेघवाल, सहित सैकडो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन लीलाधर चुलेट ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin