[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने पिलानी थानाधिकारी का स्वागत किया:कानून-व्यवस्था, जनसंवाद पर हुई चर्चा, गरीब और पीड़ितों को प्राथमिकता का आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने पिलानी थानाधिकारी का स्वागत किया:कानून-व्यवस्था, जनसंवाद पर हुई चर्चा, गरीब और पीड़ितों को प्राथमिकता का आश्वासन

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने पिलानी थानाधिकारी का स्वागत किया:कानून-व्यवस्था, जनसंवाद पर हुई चर्चा, गरीब और पीड़ितों को प्राथमिकता का आश्वासन

पिलानी : पिलानी में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने नवनियुक्त थानाधिकारी चंद्रभान चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान कानून-व्यवस्था और पुलिस-जनता के बीच सहयोग पर विस्तृत चर्चा हुई। थानाधिकारी ने गरीब और पीड़ित पक्ष को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला सचिव सत्यनारायण वेद, ब्लॉक प्रभारी अत्तर सिंह काजला और ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया ने थानाधिकारी चंद्रभान चौधरी का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर थाने के कामकाज और जनसंवाद को लेकर बातचीत हुई।

युवा तेजा सेना से जुड़े विकास श्योराण, मनु पूनिया और नितेश पूनिया ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने, पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया। समाजसेवी राजेंद्र सिहाग ने भी जनता और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करने की बात कही। चर्चा के दौरान स्थानीय परिस्थितियों और बदलती चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

थानाधिकारी चंद्रभान चौधरी ने आश्वासन दिया कि थाने के दरवाजे सभी नागरिकों के लिए खुले हैं। उन्होंने विशेष रूप से गरीब और पीड़ित पक्ष के परिवादियों को प्राथमिकता देने की बात कही। चौधरी ने हर शिकायत पर समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिससे लोगों में सकारात्मक संदेश गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin