झुंझुनूं : कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी:कार की टक्कर से बाइक सवार गाडाखेड़ा चौकी प्रभारी की पत्नी व बेटा हुआ घायल
कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी:कार की टक्कर से बाइक सवार गाडाखेड़ा चौकी प्रभारी की पत्नी व बेटा हुआ घायल
झुंझुनूं : खानपुर गांव के पास मंगलवार शाम को एक कार चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गाडाखेड़ा चौकी प्रभारी दौलत सिंह की पत्नी व बेटा घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बाझडोली निवासी हाल गाडाखेड़ा चौकी प्रभारी दौलत सिंह की पत्नी मणी देवी व पुत्र दिनेश बाइक पर खेतड़ीनगर से लौट रहे थे।
इसी दौरान खानपुर गांव में सामने से आ रही कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों मां बेटे गंभीर घायल हो गए। दोनों को निजी वाहन से सिंघाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने मणी देवी को रैफर कर दिया। घायल दिनेश ने बताया कि वह अपने मां मणी देवी को बाइक पर खेतड़ीनगर में नेत्र चिकित्सक को दिखाकर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान कार चालक ने लापरवाही व तेजगति से बाइक को टक्कर मार दी। दिनेश के पांव में चोट आई। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। निजी अस्पताल में भर्ती महिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044941

