[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेकाबू कार दीवार तोड़कर खेत में घुसी:गुहाला में हादसा, एयरबैग खुलने से चालक की जान बची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बेकाबू कार दीवार तोड़कर खेत में घुसी:गुहाला में हादसा, एयरबैग खुलने से चालक की जान बची

बेकाबू कार दीवार तोड़कर खेत में घुसी:गुहाला में हादसा, एयरबैग खुलने से चालक की जान बची

चला : गुहाला-सड़क रोड पर शुक्रवार शाम कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी दीवार तोड़ते हुए खेत में जा घुसी। यह हादसा गुहाला वाली ढाणी के समीप हुआ। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई। बता दे कि उदयपुरवाटी निवासी अमित अपनी कार से नीमकाथाना की ओर जा रहे थे। गुहाला वाली ढाणी के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में दीवार से टकराते हुए खेत में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीवार के साथ-साथ खेत की तारबंदी भी टूट गई।

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक अमित को कार से बाहर निकाला। एयरबैग खुलने के कारण अमित को गंभीर चोटें नहीं आईं, हालांकि उन्हें मामूली खरोंचें आई हैं। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को खेत से बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77