[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय कन्या महाविद्यालय में एबीवीपी कार्यकारिणी घोषित:रोनक सारण अध्यक्ष, तमन्ना पारिक सचिव नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय कन्या महाविद्यालय में एबीवीपी कार्यकारिणी घोषित:रोनक सारण अध्यक्ष, तमन्ना पारिक सचिव नियुक्त

राजकीय कन्या महाविद्यालय में एबीवीपी कार्यकारिणी घोषित:रोनक सारण अध्यक्ष, तमन्ना पारिक सचिव नियुक्त

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : राजकीय कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपनी नई कॉलेज कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस दौरान रोनक सारण को कॉलेज इकाई अध्यक्ष और तमन्ना पारिक को कॉलेज इकाई सचिव नियुक्त किया गया है। एबीवीपी के जिला संयोजक जयसिंह राठौड़ ने यह घोषणा की। बैठक के दौरान उन्होंने छात्राओं को विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति के बारे में भी जानकारी दी।

कॉलेज इकाई अध्यक्ष रोनक सारण ने आगे की नियुक्तियों की घोषणा की। इनमें इकाई सह सचिव के रूप में पूजा दुसाद और रेखा पडिहार शामिल हैं। स्नेहा पारिक, ललिता बसंती, आचार्य पंकज दर्जी और कुमकुम को इकाई उपाध्यक्ष बनाया गया है। कला मंच संयोजक प्रियंका प्रजापत, कोमल कंवर और बबीता स्वामी होंगी। इकाई एसएफडी संयोजक निरमा प्रजापत, मोनिका दुसाद और पिंकी बावरी को नियुक्त किया गया है। इकाई एसएफएस संयोजक सुनीता और सह संयोजक सुमन शर्मिला होंगी।

खेलो भारत संयोजक सुमानी चौधरी और सह संयोजक माधुरी सुथार को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, कमता कताला, रत्ना पनु, छोटू, शांति और अनिता को कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। नव नियुक्त कॉलेज इकाई अध्यक्ष रोनक सारण ने संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे कॉलेज और छात्राओं के हित में संगठनात्मक कार्य करेंगी। इस अवसर पर सांड़वा नगर सहमंत्री उदित पारिक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet