[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केशरी देवी टीटी कॉलेज राजोता में नेहरू जयंती एवं बाल दिवस मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केशरी देवी टीटी कॉलेज राजोता में नेहरू जयंती एवं बाल दिवस मनाया

केशरी देवी टीटी कॉलेज राजोता में नेहरू जयंती एवं बाल दिवस मनाया

खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित माता केशरी देवी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, राजोता में गुरुवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सैनी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू जी को बच्चों से विशेष लगाव था। उन्होंने कहा कि बाल दिवस हमें बाल श्रम, कुपोषण, गरीबी और बाल शोषण जैसी गंभीर समस्याओं पर चिंतन कर उनके समाधान की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है। यह दिवस बच्चों के अधिकारों, उनके भविष्य और दूरदर्शिता को याद दिलाता है।

कार्यक्रम में शिशराम आल्हा, रविंद्र आल्हा, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार, धुलेश मीणा, कैलाश चंद्र, मंजू शेखावत, अनिता जांगिड़, प्रियंका सक्सेना, ओम प्रकाश, मदन सैनी, मामचंद, महेश सैन सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet