[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल में तीन साल बाद शुरू हुआ सीवरेज लाइन सुधार कार्य, वार्ड 5, 6 और 7 में नई पाइपलाइन बिछने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोयल में तीन साल बाद शुरू हुआ सीवरेज लाइन सुधार कार्य, वार्ड 5, 6 और 7 में नई पाइपलाइन बिछने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

लोयल में तीन साल बाद शुरू हुआ सीवरेज लाइन सुधार कार्य, वार्ड 5, 6 और 7 में नई पाइपलाइन बिछने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : लोयल गांव में तीन साल से जाम पड़ी सीवरेज लाइन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिली है। ग्राम पंचायत लोयल से मानोता जाटान जाने वाली सड़क के नीचे वार्ड नंबर 5, 6 और 7 में क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन को हटाकर नई लाइन डालने का कार्य बुधवार से शुरू हो गया है। इस कार्य के शुरू होने से सती की ढाणी, नाइयों का मोहल्ला और मेघवालों का मोहल्ला के सैकड़ों ग्रामीणों की पुरानी परेशानी दूर होने की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत ने करीब 6-7 साल पहले सीवरेज लाइन डलवाई थी, लेकिन यह लाइन पिछले तीन वर्षों से पूरी तरह ब्लॉक थी। इसके कारण घरों का गंदा पानी चेंबरों से बाहर निकलकर गलियों और सड़कों में फैल जाता था, जिससे कीचड़, दुर्गंध और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता था। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते थे, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता था।

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान की मांग को लेकर वे कई बार पंचायत और विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार 2 नवम्बर को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सरपंच महेंद्र काजला ने वार्ड 5, 6 और 7 की गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए नई सीवरेज लाइन डालने का कार्य शुरू करवाया।बुधवार को मशीनरी और मजदूरों की मदद से पुरानी जाम लाइन को हटाकर नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ हुआ। सूबेदार शीशराम काजला ने बताया कि लोयल से मानोता जाटान सड़क का डामरीकरण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत जारी है और सीवरेज कार्य शुरू होने से अब सड़क भी सुरक्षित रहेगी।

ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए सरपंच महेंद्र काजला का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सूबेदार शीशराम काजला, पंकज बेरवाल, अनिल सेन, कुलदीप बेरवाल, भुवनेश बेरवाल, सचिन बेरवाल, अंकित काजला और कुलदीप सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22