[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डिस्कॉम कर्मचारियों का अल्टीमेटम, पुनर्गठन’ नहीं तो विरोध करेंगे:मुख्यमंत्री-ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांगा ‘संस्थापक अधिकारी’ का पद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डिस्कॉम कर्मचारियों का अल्टीमेटम, पुनर्गठन’ नहीं तो विरोध करेंगे:मुख्यमंत्री-ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांगा ‘संस्थापक अधिकारी’ का पद

डिस्कॉम कर्मचारियों का अल्टीमेटम, पुनर्गठन' नहीं तो विरोध करेंगे:मुख्यमंत्री-ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांगा 'संस्थापक अधिकारी' का पद

झुंझुनूं : अजमेर डिस्कॉम झुंझुनूं में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सहायक अभियंता को मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और अध्यक्ष प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन स्थानीय सहायक अभियंता अरविंद झाझड़िया के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया।

मंत्रालयिक कर्मचारी खंड उपाध्यक्ष अभिलाषा गोरा ने इस मौके पर चेतावनी दी कि यदि संगठन की इन प्रमुख मांगों को समय रहते नहीं माना गया, तो कर्मचारी विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि 28.11.2025 से सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। साथ ही, संगठन द्वारा इसके बाद के विरोध-प्रदर्शन की आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

संस्थापन अधिकारी पद सृजित करें

ज्ञापन में मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों के पुनर्गठन की मांग की गई है, साथ ही निगम में संस्थापक अधिकारी (Estate Officer) के पद को सृजित करने पर जोर दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि इन कदमों से उनकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और उनके करियर की प्रगति संभव हो सकेगी।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देने के दौरान लेखा शाखा के सचिव पंकज शर्मा, मंत्रालयिक कर्मचारी खंड उपाध्यक्ष अभिलाषा गोरा, संगीता कुमारी, सुनील शर्मा, अजय जांगिड़, अनिल मीणा, सुनीता कुमारी सहित अन्य मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22