[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : पत्नी के अफेयर से परेशान था पति:रोज होते झगडे़, तंग आकर आत्महत्या की, सुसाइड नोट भी बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : पत्नी के अफेयर से परेशान था पति:रोज होते झगडे़, तंग आकर आत्महत्या की, सुसाइड नोट भी बरामद

पत्नी के अफेयर से परेशान था पति:रोज होते झगडे़, तंग आकर आत्महत्या की, सुसाइड नोट भी बरामद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की है। मामला बगड़ थाना क्षेत्र के भडुन्दा कला गांव का है। घटना की सूचना पर बगड़ थानाधिकारी श्रवण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्मार्टम के लिए राजकीय बीडीके अस्पताल में पहुंचाया।

इधर मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें पत्नी का किसी दूसरे अन्य व्यक्ति से अफेयर होने की बात सामने आई है। मृतक विजेन्द्र (35) पुत्र महावीर ड्राइवर का काम करता था। लगभग पन्द्रह साल पहले उसकी शादी हुई थी।

मृतक के दो बेटे है। बड़ा बेटा अमन (15) व छोटा हिमांशु(11) स्टूडेंट है। घटना के समय घर पर मृतक की पत्नी व बच्चे ही थे। मृतका छोटा भाई भी जयपुर ही रहता है। मृतक की माँ भी जयपुर गई हुई थी।

सुबह फंदे पर लटका मिला

मृतक के परिजनों ने बताया कि रात को पति पत्नि में झगड़ा हुआ था। झगडे़ के बाद सभी सो गए थे। उसके बाद सुबह उठे तो विजेन्द्र कमरे के पास स्थित रसोई में फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई।

इधर मृतक के छोटे अजय भाई ने आरोप लगाया है कि उसके बडे़ भाई की पत्नी का पिछले काफी समय से किसी दूसरे व्यक्ति से अफेयर चल रहा है, इस बात को लेकर उसके भाई व भाभी में चार साल से झगड़े हो रहे थे। रात को दोनों में फिर से झगड़ा हुआ था। अजय ने बताया कि उसका भाई पत्नी के अफेयर से परेशान था।

पहले भी आत्महत्या की धमकी दी। दोपहर बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles