रेलवे सेवा निवृत्व कर्मचारीयों के लिए ऑनलाइन किए जीवित प्रमाण पत्र एवं मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन रेलवे स्टेशन पर किया गया
रेलवे सेवा निवृत्व कर्मचारीयों के लिए ऑनलाइन किए जीवित प्रमाण पत्र एवं मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन रेलवे स्टेशन पर किया गया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर 10 नवंबर, 2025 को मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर के निर्देशानुसार चुरु स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर सेवानिवृत कर्मचारियों एवं परिवार पेंशनर द्वारा हर वर्ष नवंबर माह में प्रस्तुत किये जाने वाले जीवित प्रणाम पत्र को ऑनलाइन बनाने हेतु एवं सेवा. कर्मचारियों का मेडिकल हेल्थ चेक-अप हेतु कैम्प का आयोजन किया गया lमंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर से मैनुदीन खांन, चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर, कौशल किशोर शर्मा एसएसओ, योगेश कुमार, लेखाकार , राकेश मिल,एवं मेडिकल टीम से जगदीश कस्वां, नर्सिंग स्टॉफ भी उपस्थित रहे l
कैंप में सेवानिवृत रेल कर्मचारियों एवं फैमिली पेंशनर को जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन साइट से तुरंत बनाये गये, सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के हेल्थ चेक-अप किये गये एवं अन्य वेतन संबंधी समस्याओं का भी निवारण किया गया l बीकानेर मंडल में सभी बड़े स्टेशनो जंगशनो पर कैम्प का आयोजन कर सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण किया जा रहा है l कैम्प आयोजन में सुरेश माथुर, स्टेशन अधीक्षक, पवन कुमार, वरि.क्लर्क, आमीन खां, सेवा. स्टेशन अधीक्षक, भंवर लाल मीणा, सेवा. स्टेशन अधीक्षक ने सहयोग किया l
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039471


