[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भ्रूण लिंग जांच का कुख्यात आरोपी अवधेश पांडे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भ्रूण लिंग जांच का कुख्यात आरोपी अवधेश पांडे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

राजस्थान-हरियाणा पीसीपीएनडीटी सेल की संयुक्त कार्रवाई में हुआ था गिरफ्तार

खेतड़ीनगर : भ्रूण लिंग जांच के कुख्यात अपराधी अवधेश कुमार पांडे को सोमवार को सीजेएम न्यायालय झुंझुनूं में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। राजस्थान और हरियाणा पीसीपीएनडीटी सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को लिंग जांच करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक आनंद खीचड़ ने बताया कि आरोपी अवधेश पांडे को जयपुर के पीबीआई थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया था, जिसने उसे अदालत में पेश किया। बताया जा रहा है कि अवधेश पांडे पर अब तक सात मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, लेकिन हर बार वह जमानत पर छूटकर दोबारा यही गैरकानूनी कार्य शुरू कर देता था। अवधेश पांडे के पास से पोर्टेबल लिंग जांच मशीन भी बरामद की गई थी। आरोपी हरियाणा, राजस्थान और नेपाल तक फैले नेटवर्क के जरिए भ्रूण लिंग परीक्षण का अवैध धंधा चला रहा था। पीसीपीएनडीटी सेल अब उसके अन्य साथियों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles