[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजबपुरा में होगा 13वां प्रतिभा सम्मान समारोह:शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाएं होगी सम्मानित, पोस्टर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अजबपुरा में होगा 13वां प्रतिभा सम्मान समारोह:शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाएं होगी सम्मानित, पोस्टर का विमोचन

अजबपुरा में होगा 13वां प्रतिभा सम्मान समारोह:शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाएं होगी सम्मानित, पोस्टर का विमोचन

रानौली : कुमावत सेवा समिति दांतारामगढ़ का 13वां प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन इस बार अजबपुरा गांव में किया जाएगा। यह समारोह शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

कमेटी का गठन किया

समारोह की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। अजबपुरा में समिति के पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम इकाई समिति अजबपुरा का गठन किया गया। इसके अतिरिक्त, रजिस्ट्रेशन, प्रचार-प्रसार, टेंट, भोजन, पार्किंग और बैठक व्यवस्था जैसी विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए अलग-अलग कमेटियां भी बनाई गईं।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नेमीचंद किरोड़ीवाल बाय, महामंत्री कैलाश राहोरिया दांता, कोषाध्यक्ष भंवरलाल धुवारिया पलसाना, युवा समिति अध्यक्ष नवीन कुमार दक्ष, महामंत्री रोहित सिरस्वा, सदस्य सुनील कारगवाल, बाबूलाल सारडीवाल, सागर नेमीवाल, गणपत राम तूनवाल, सोहन लाल तूनवाल, बलवीर सिंह घोड़ेला, अजय मारवाल अजबपुरा, अजय तूनवाल (NIS कोच), एडवोकेट राजेश तूनवाल और मुकेश तूनवाल (सीआरपीएफ जम्मू) सहित कई पदाधिकारी और समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

स्टूडेंट्स को किया जाएगा सम्मानित

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के उन स्टूडेंट्स और युवाओं को सम्मानित करना है जिन्होंने शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रेरणा बढ़ाने का संदेश भी दिया जाएगा। सम्मान समारोह में साल 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके साथ ही, स्नातक, स्नातकोत्तर, B.Ed. और STC में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

MBBS, JEE, IIT, LLB, B.Tech, नर्सिंग, B.Sc नर्सिंग, खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। समिति ने यह भी बताया कि समारोह में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसका लक्ष्य समाज की उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77