[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ के सरकारी स्कूल में इंटरेक्टिव बोर्ड का उद्घाटन:पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि रहे मौजूद, शिक्षण को सुगम और आनंददायी बनाने पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ के सरकारी स्कूल में इंटरेक्टिव बोर्ड का उद्घाटन:पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि रहे मौजूद, शिक्षण को सुगम और आनंददायी बनाने पर दिया जोर

रतनगढ़ के सरकारी स्कूल में इंटरेक्टिव बोर्ड का उद्घाटन:पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि रहे मौजूद, शिक्षण को सुगम और आनंददायी बनाने पर दिया जोर

रतनगढ़ : रतनगढ़ में महादेव जालान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंटरेक्टिव बोर्ड का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि इंटरेक्टिव बोर्ड जैसे आधुनिक संसाधनों का पूर्ण सदुपयोग कर अध्यापन को सुगम और आनंददायी बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

महर्षि ने जिले में इंटरेक्टिव बोर्ड परियोजना के सूत्रधार राजीव उपाध्याय और आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शैक्षिक क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए ऐसी परियोजनाएं प्रेरणादायक और अनुकरणीय हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार के प्रयासों के साथ भामाशाहों के सहयोग से संचालित ऐसी योजनाएं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रतनगढ़ ब्लॉक सौभाग्यशाली है, जहां छोटे-छोटे गांवों के विद्यालयों में भी इंटरेक्टिव बोर्ड स्थापित किए जा चुके हैं। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना सारस्वत ने कहा कि वर्तमान समय के विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुरूप संसाधन उपलब्ध होना सकारात्मक सोच का परिणाम है।

परियोजना समन्वयक कुलदीप व्यास ने बताया कि राजकीय विद्यालय और महाविद्यालयों के लिए संचालित इस परियोजना के तहत जिले में अब तक पांच करोड़ रुपये से अधिक के बोर्ड लगाए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चूरू जिले के सभी राजकीय महाविद्यालय इंटरेक्टिव बोर्ड से सुसज्जित हो चुके हैं।

कार्यक्रम को पूर्व प्रधान अर्जुनसिंह और कन्हैयालाल चौमाल ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित किया। प्रधानाचार्य दिनेशकुमार महर्षि ने शाब्दिक स्वागत किया, जबकि भानुप्रकाश इंदौरिया ने विद्यालय विकास में सहयोग का निवेदन किया। अन्नम भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

वैद्य लीलाधर शर्मा, सुरेन्द्र चूलेट, निरंजन देव रूंथला, जगमोहन हारित, चंद्रप्रकाश पचलंगिया, सरोज नोहाल, ऊषा यादव और सोहनलाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अतिथियों का माल्यार्पण, दुपट्टा, साफा और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रविप्रकाश शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77