[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कार का साइलेंसर चोरी, ऑटो पार्ट्स की दुकान पर खड़ी थी गाड़ी, कार से आए चोरों ने की वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कार का साइलेंसर चोरी, ऑटो पार्ट्स की दुकान पर खड़ी थी गाड़ी, कार से आए चोरों ने की वारदात

सीकर में कार का साइलेंसर चोरी, ऑटो पार्ट्स की दुकान पर खड़ी थी गाड़ी, कार से आए चोरों ने की वारदात

सीकर : सीकर में जयपुर रोड पर एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर खड़ी गाड़ी का साइलेंसर चोरी हो गया। दुकान मालिक ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। चोरी का CCTV वीडियो‌ भी सामने आया है। ऑटो पार्ट्स दुकान के मालिक निखिल ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी जयपुर रोड पर देवीपुरा स्थित SK ऑटो पार्ट्स नाम से दुकान है। 4 नवंबर को दिन में एक ईको गाड़ी सर्विस करवाने आई थी। 5 नवंबर की सुबह जब दुकान पर आकर देखा तो‌ उसका साइलेंसर चोरी हो चुका था। आसपास के लोगों से बात की तो चोरी होने की बात सामने आई। इसके बाद उद्योग नगर पुलिस‌ थाने में रिपोर्ट दी।

कार में सवार होकर आए चोर

चोरी‌ की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। SK ऑटो पार्ट्स के सामने गली में लगे एक CCTV कैमरे में एक गाड़ी की फुटेज आई है। इसमें 5 नवंबर की सुबह एक नीली कार, ईको गाड़ी के बगल में आकर खड़ी होती है। नीली कार में एक आदमी निकलता है। कार साफ करने लगता है। नीली कार में से एक दूसरा आदमी निकलता है। ईको गाड़ी के पास घूमता नजर आ रहा है। पुलिस भी CCTV फुटेज के आधार पर नीली कार सवारों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22