[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खुले चैंबर में गिरा सांड:गोसेवा समिति के सदस्यों ने सुरक्षित निकाला, प्रशासन के नहीं पहुंचने से ग्रामीण नाराज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

खुले चैंबर में गिरा सांड:गोसेवा समिति के सदस्यों ने सुरक्षित निकाला, प्रशासन के नहीं पहुंचने से ग्रामीण नाराज

खुले चैंबर में गिरा सांड:गोसेवा समिति के सदस्यों ने सुरक्षित निकाला, प्रशासन के नहीं पहुंचने से ग्रामीण नाराज

तारानगर : चूरू जिले के तारानगर कस्बे के वार्ड संख्या 23 स्थित सांसी बस्ती के चौराहे के पास शुक्रवार सुबह सांड खुले चैंबर में गिर गया। सांड को स्थानीय लोगों और बालाजी गोसेवा समिति के सदस्यों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। क्षेत्रवासियों को घटना की जानकारी सुबह से ही थी। उन्होंने प्रशासन और पुलिस को सूचित किया, लेकिन सूचना के बावजूद कोई भी अधिकारी या पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले बालाजी गोसेवा समिति को सूचना दी। समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को मामले से अवगत कराया, लेकिन काफी समय तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। समिति के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से एक जेसीबी मशीन मंगवाई। शाम के समय इस मशीन की सहायता से सांड को चैंबर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सांड के चैंबर में गिरने और प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर क्षेत्र में दिनभर अफरा-तफरी और नाराजगी का माहौल रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22