[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीबी अस्पताल में संदिग्ध युवक गिरफ्तार:चोरी की नीयत से घूम रहा था, पुलिस के रोकने पर किया हंगामा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीबी अस्पताल में संदिग्ध युवक गिरफ्तार:चोरी की नीयत से घूम रहा था, पुलिस के रोकने पर किया हंगामा

डीबी अस्पताल में संदिग्ध युवक गिरफ्तार:चोरी की नीयत से घूम रहा था, पुलिस के रोकने पर किया हंगामा

चूरू : चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल में चोरी की नीयत से घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान ईदगाह मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय सैफ कुरेशी के रूप में हुई है।

कोतवाली थाना के हेड कांस्टेबल सुभाषचंद्र मीणा ने बताया कि सरकारी वाहन से गश्त के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि पूर्व में चोरी के मामलों में चालानशुदा आरोपी सैफ कुरेशी अस्पताल परिसर में काफी देर से संदिग्ध रूप से घूम रहा था और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लग रहा था।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन देखते ही सैफ भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे रोका तो उसने नाम-पता बताने में आनाकानी की और बहसबाजी पर उतारू हो गया। पूछताछ के दौरान युवक आवेशित हो गया और जोर-जोर से चिल्लाते हुए पुलिस टीम को धमकियां देने लगा। समझाइश के बावजूद वह शांत नहीं हुआ और अस्पताल परिसर में हंगामा करता रहा।

उसकी संदिग्ध गतिविधियों और व्यवहार को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22