[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवा का पर्याय’ है स्काउटिंग:कलेक्टर डॉ गर्ग, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड ने मनाया स्थापना दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवा का पर्याय’ है स्काउटिंग:कलेक्टर डॉ गर्ग, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड ने मनाया स्थापना दिवस

सेवा का पर्याय' है स्काउटिंग:कलेक्टर डॉ गर्ग, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड ने मनाया स्थापना दिवस

झुंझुनूं : भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग थे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य जिला आयुक्त जयदीप झाझडिया तथा जिला कमिश्नर एवं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) राजेश मील विशिष्ट अतिथि थे।

जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने स्काउट गाइड स्टिकर का विमोचन किया। सी.ओ. स्काउट महेश कालावत और सी.ओ. गाइड प्रियंका कुमारी ने जिला कलक्टर और शिक्षा अधिकारियों को स्काउट स्टीकर लगाकर उनसे आर्थिक सहयोग प्राप्त किया।

आर्थिक आत्मनिर्भरता और आपदा राहत के लिए पहल

सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा भारत स्काउट गाइड संगठन को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 10 मूल्य का यह स्काउट गाइड स्टिकर बिक्री के लिए जारी किया गया है।इस कोष का उपयोग संगठन की नियमित सेवाभावी गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़, अग्नि, दुर्घटना आदि से पीड़ित व्यक्तियों की मदद के लिए किया जाएगा।

निस्वार्थ सेवा ही सकारात्मकता की कुंजी

जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने स्काउट गाइड संगठन को ‘सेवा का पर्याय’ बताया। उन्होंने निस्वार्थ भाव से कार्य करने के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि हमें प्रत्येक कार्य को पूर्ण निष्ठा एवं बिना किसी स्वार्थ के करना चाहिए। निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य निश्चित रूप से सकारात्मक ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच प्रदान करता है।

कलक्टर ने जीवन में ‘श्रेष्ठ करें’, ‘बेस्ट करें’ और वातावरण के अनुसार एडजस्टमेंट करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को पूरी तन्मयता और मनोयोग से करने पर ही उसमें सफलता मिलती है।

प्रोग्राम में विप्लव न्योला: उपनिदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, मान महेंद्र सिंह भाटी: पूर्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त, प्रहलाद राय जांगिड़: एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर, रामावतार सबलानिया: हैड क्वार्टर कमिश्नर, बंसीलाल (झुंझुनूं), महेंद्र सिंह (चिड़ावा), मनोज शर्मा (पिलानी), महेश सैनी (सूरजगढ़), रामचंद्र मीणा (अलसीसर), जितेंद्र कुमार (खेतड़ी), जयचंद भढ़िया (मंडावा), मनोहर लाल रणवा (गुढ़ा गोड़जी), निरंजन लाल शर्मा (चिड़ावा कोषाध्यक्ष), महेश कुमार (अलसीसर सहायक सचिव), विजय गर्वा (मान नगर सहायक सचिव), स्काउट मास्टर रौनक वर्मा, कविराज और गाइड कैप्टन पदमा सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77