[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाई वोल्ट करंट का झटका, बंद हुआ हार्ट – डॉ. पुकार और टीम ने सीपीआर व इलेक्ट्रिक शॉक देकर बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हाई वोल्ट करंट का झटका, बंद हुआ हार्ट – डॉ. पुकार और टीम ने सीपीआर व इलेक्ट्रिक शॉक देकर बचाई जान

किशोर न्याय बोर्ड सदस्य ताराचंद सैनी को मिला नया जीवन, कमांडो सुरेंद्र कस्वां ने मौके पर दिया पहला सीपीआर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शहर के नया बास निवासी व किशोर न्याय बोर्ड सदस्य ताराचंद सैनी (45) को गुरुवार को हाई वोल्टेज 11 हजार लाइन का करंट लग गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें डीबी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार के नेतृत्व में डॉक्टरों ने सीपीआर और इलेक्ट्रिक शॉक देकर उनकी बंद हुई धड़कन को फिर चालू कर जान बचा ली।

डॉ. पुकार ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही कमांडो सुरेंद्र कस्वां और एसआई रामजीलाल ने मौके पर तत्काल सीपीआर दिया, जिससे जीवनरक्षा की संभावना बनी रही। अस्पताल में पहुंचने पर ताराचंद का हार्ट बंद था, ईसीजी लाइन फ्लैट थी, लेकिन टीमवर्क से उन्हें वेंटिलेटर पर लेकर स्थिर किया गया।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि फिलहाल सैनी की हालत सामान्य है और उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने भाई की जान बचाने के लिए मेडिकल टीम और इमरजेंसी स्टाफ का आभार जताया। डॉ. पुकार ने कहा कि “सीपीआर जान बचाने की सबसे अहम तकनीक है। हर संस्थान और पुलिसकर्मी को इसका प्रशिक्षण लेना चाहिए।”

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77