[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लांपुवा के पेट्रोल पंप पर मारपीट के तीन आरोपी गिरप्तार:रुपयों के विवाद में सरियों और पाइप से किया था हमला, कैंपर जीप भी जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

लांपुवा के पेट्रोल पंप पर मारपीट के तीन आरोपी गिरप्तार:रुपयों के विवाद में सरियों और पाइप से किया था हमला, कैंपर जीप भी जब्त

लांपुवा के पेट्रोल पंप पर मारपीट के तीन आरोपी गिरप्तार:रुपयों के विवाद में सरियों और पाइप से किया था हमला, कैंपर जीप भी जब्त

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस थाना क्षेत्र के लांपुवा गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर पैसे न देने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों के साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके पैर टूट गए। पुलिस ने मामले में बुधवार को तीन आरोपियों को खेतों से पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई कैंपर जीप भी जब्त की गई।

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि लांपुवा पेट्रोल पंप पर सुरेश कुमार जाट और उनके साथी महेश कुमार जाट निवासी ढाणी जिंजवाड़ियां वाली, लाखनी के साथ लोहे के सरियों और पाइपों से मारपीट की गई थी। सुरेश कुमार जाट ने इस संबंध में नरेंद्र ऐचरा (23) पुत्र सागर मल जाट, निवासी ढाणी जीनवाली, भवानीपुरा, तंवर सिंह (19) पुत्र लादूसिंह शेखावत, निवासी भवानीपुरा और रविंद्र सिंह उर्फ निक्की उर्फ निक्सा (19) निवासी रींगस व उनके साथियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया। विजय कुमार मीणा, कमलेश कुमार और सुरेश चंद सहित अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपियों की तलाश में रवाना किया गया। सूचना पर पुलिस टीम हनुमानपुरा गांव के खेतों में पहुंची, जहां आरोपी छिपे हुए थे। पुलिस को देखकर आरोपी खेतों की बाड़ और कंटीले तार फांदकर भागने लगे, लेकिन पीछा करने पर वे खेत की बाड़ के नीचे घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने नरेंद्र ऐचरा, रविंद्र सिंह और तंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी नरेंद्र ऐचरा एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ रींगस, खाटूश्यामजी, रानोली, खंडेला, जयपुर और श्रीमाधोपुर सहित विभिन्न पुलिस थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22