झुंझुनूं में 860 अपात्र राशन कार्डधारकों को नोटिस:खाद्य-सुरक्षा योजना में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, ₹30.57 प्रति किलो की दर से गेहूं की वसूली
झुंझुनूं में 860 अपात्र राशन कार्डधारकों को नोटिस:खाद्य-सुरक्षा योजना में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, ₹30.57 प्रति किलो की दर से गेहूं की वसूली
झुंझुनूं : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) में अपात्र होते हुए भी लंबे समय से सरकारी गेहूं का फायदा उठा रहे लोगों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। रसद विभाग ने झुंझुनूं जिले में 860 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर स्वेच्छा से योजना से नाम नहीं हटाया, तो उनसे ₹30.57 प्रति किलो की दर से गेहूं की वसूली की जाएगी।
वास्तविक जरूरतमंदों को हक दिलाना उद्देश्य
जिला रसद अधिकारी (DSO) डॉ. निकिता राठौड़ ने बताया कि इस अभियान का मकसद गरीब परिवारों को उनका हक दिलाना और योजना की पारदर्शिता बनाए रखना है। उन्होंने कहा-जिनका आर्थिक स्तर सरकारी मापदंडों से ऊपर है, वे स्वयं नाम हटवाएं। अन्यथा नियमों के अनुसार वसूली की जाएगी।
गिव-अप अभियान से मिली बड़ी सफलता
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशों के बाद झुंझुनूं में “गिव-अप अभियान” को अभूतपूर्व गति मिली है। अब तक 16,200 राशन कार्डों से 1.37 लाख यूनिट्स हटाई जा चुकी हैं। इनमें से 91 हजार अपात्र लाभार्थियों ने स्वेच्छा से नाम हटवाया है।
वसूली शुरू, पंचायत स्तर पर जांच तेज
डीएसओ डॉ. राठौड़ ने बताया कि 31 अक्टूबर की समयसीमा समाप्त होने के बाद अपात्र व्यक्तियों से वसूली शुरू कर दी गई है। उनसे ₹30.57 प्रति किलो गेहूं की दर से राशि वसूली जाएगी। विभाग ने बताया कि हर ब्लॉक और पंचायत स्तर पर सत्यापन और निगरानी टीमों की तैनाती की जा रही है, ताकि कोई भी अपात्र परिवार योजना में न रह सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040344


