[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्य सड़क पर आया नाले का गंदा पानी, लोग परेशान:शिकायत के बाद भी नहीं जागा नगरपालिका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

मुख्य सड़क पर आया नाले का गंदा पानी, लोग परेशान:शिकायत के बाद भी नहीं जागा नगरपालिका

मुख्य सड़क पर आया नाले का गंदा पानी, लोग परेशान:शिकायत के बाद भी नहीं जागा नगरपालिका

तारानगर : तारानगर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 23 और 26 में मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी भर जाने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंगाई चौराहा के पास मुख्य मार्ग पर यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगरपालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

स्थानीय निवासियों पवन कुमार, प्रभु दयाल, हरि प्रजापत, वेद प्रकाश जांगिड़, मनीराम प्रजापत, लालचंद प्रजापत, मनीराम सैनी और हीरालाल प्रजापत ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। नाले की उचित सफाई और जल निकासी न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है और आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं।

निवासियों के अनुसार, हाल ही में क्षेत्र में नाले का निर्माण कार्य किया गया था। हालांकि, निर्माण के दौरान नाले की सफाई और उसके स्तर (लेवल) की अनदेखी की गई, जिसके परिणामस्वरूप गंदा पानी अब सड़क पर बहने लगा है। इससे न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

वार्ड के वेद प्रकाश जांगिड़ ने बताया कि यह सड़क तारानगर शहर को आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है। इसी मार्ग पर कई निजी और सरकारी स्कूल तथा छात्रावास स्थित हैं। प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी इसी रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं। गंदे पानी और कीचड़ के कारण बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22