झुंझुनूं : सोरभ सोनी बने भाजपा आइटी ज़िला संयोजक
सोरभ सोनी बने भाजपा आइटी ज़िला संयोजक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : भाजपा ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के निर्देश पर भाजपा आइटी प्रदेश संयोजक अजीत मांडन ने भाजपा ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अनुशंसा से सोरभ सोनी को झुँझुनू ज़िला आइटी संयोजक नियुक्त किया है। साथ ही अभिषेक बँका को आइटी ज़िला सह संयोजक बनाया गया है। इसी क्रम में नरेन्द्र प्रजापत, कृष्ण कुमार शर्मा, हितेश कुमार सोनी, गौरव शुक्ला व सोरभ जोशी को आइटी के ज़िला सदस्य पद पर नियुक्त किया गया है। ज़िलाध्यक्ष मावंडिया ने सोरभ सोनी सहित सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की रिति नीति के तहत ऊर्जा के साथ कार्य कर संगठन को मज़बूती प्रदान करने व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियो को आइटी के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने के निर्देश के साथ शुभकामनाएँ दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971142


