[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर हाईवे पर एक्सीडेंट में तीन घायल:गाय सामने आने से बेकाबू हुई स्कूटी,एक को किया सीकर रेफर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर हाईवे पर एक्सीडेंट में तीन घायल:गाय सामने आने से बेकाबू हुई स्कूटी,एक को किया सीकर रेफर

फतेहपुर हाईवे पर एक्सीडेंट में तीन घायल:गाय सामने आने से बेकाबू हुई स्कूटी,एक को किया सीकर रेफर

फतेहपुर : फतेहपुर-चूरू हाईवे पर सोमवार सुबह एक स्कूटी एक्सीडेंट में तीन लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जिसमें एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी फारूक अहमद (55), अलीशा (15) और हिबा (18) फतेहपुर में अपने रिश्तेदारों की शादी से वापस रामगढ़ लौट रहे थे।

फतेहपुर-रामगढ़ के बीच फदनपुर गाव के स्टैंड के पास हाईवे पर अचानक गाय सामने आ गई, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन से कस्बे के राजकीय धानुका उप जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां तीनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। फारूक अहमद को हेड इंजरी होने के कारण जिला अस्पताल सीकर रेफर कर दिया।

Related Articles