[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत:श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन के फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर हुआ हादसा, अहमदाबाद जाने के लिए निकला था युवक

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत:श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन के फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर हुआ हादसा, अहमदाबाद जाने के लिए निकला था युवक

श्रीमाधोपुर में ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत:श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन के फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर हुआ हादसा, अहमदाबाद जाने के लिए निकला था युवक

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में रविवार रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रविवार रेलवे स्टेशन के सामने फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर हुआ। सूचना मिलते ही श्रीमाधोपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पास मिले पैन कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचित किया।

हेड कॉन्स्टेबल बनवारीलाल ने बताया कि मृतक की पहचान जाजोद थाना क्षेत्र के जैता की ढाणी निवासी 22 वर्षीय कमलेश डोडवाडिया पुत्र हरफूल जाट के रूप में हुई है। मृतक के चाचा सांवरमल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका भतीजा कमलेश रविवार को अहमदाबाद जाने के लिए घर से श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन आया था। रात करीब 10 बजे वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

कमलेश अविवाहित था। उसके पिता हरफूल किसान हैं, जबकि बड़ा भाई बीएसएफ में है। परिजनों ने बताया कि कमलेश अहमदाबाद में एयरपोर्ट पर काम करने के लिए घर से निकला था। शव को श्रीमाधोपुर सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles