श्रीमद्भागवत कथा के दौरान हेलमेट वितरण कार्यक्रम संपन्न
श्रीमद्भागवत कथा के दौरान हेलमेट वितरण कार्यक्रम संपन्न
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : संत हरिशरण महाराज की झुंझुनूं में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आयोजित सेवाकार्यों की श्रृंखला में रविवार सुबह 10:30 बजे सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत हेलमेट वितरण किया गया। यह कार्यक्रम श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था एवं मारवाड़ी युवा मंच झुंझुनूं के तत्वावधान में, वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ का आयोजक तुलस्यान परिवार की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर और राधा–कृष्ण का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. डी.एन. तुलस्यान, योगेश तुलस्यान, सीए प्रशांत तुलस्यान, विहान तुलस्यान, बेबी प्रिषा तुलस्यान, श्याम सुंदर तुलस्यान, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, सीए पवन केडिया और दिलीप हंसासरिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035109


