[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमद्भागवत कथा के तहत 27 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीमद्भागवत कथा के तहत 27 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आज

श्रीमद्भागवत कथा के तहत 27 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : संत हरिशरण महाराज की श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सेवाकार्यों की श्रृंखला में सोमवार, 27 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। यह शिविर प्रातः 9 से 11:30 बजे तक चूना चौक, रानी सती रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में लगाया जाएगा। आयोजन लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्व. सुशीला देवी तुलस्यान की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र एमजेएफ लायन डॉ. डी.एन. तुलस्यान एवं परिवारजन के सौजन्य से किया जा रहा है। क्लब अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक लायन शिवकुमार जांगिड़ और सह-संयोजक एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास हैं। रक्तदाताओं का पंजीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Related Articles