खेतड़ी में विरासत दिवस की तैयारियों पर बैठक:स्वामी विवेकानंद-राजा अजीत सिंह की यादें होंगी चिरस्थाई, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
खेतड़ी में विरासत दिवस की तैयारियों पर बैठक:स्वामी विवेकानंद-राजा अजीत सिंह की यादें होंगी चिरस्थाई, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के अजीत विवेक संग्रहालय परिसर में रविवार को विरासत दिवस की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठा नंद महाराज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।
मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठा नंद महाराज ने बताया- स्वामी विवेकानंद के खेतड़ी आगमन के 127 वर्ष पूरे होने पर 12 दिसंबर को खेतड़ी विरासत दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की यादों को चिरस्थाई बनाया जाएगा। स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो धर्म सम्मेलन में नरेश अजीत सिंह के सहयोग से सनातन धर्म संस्कृति का परचम लहराया था, जिससे देश को विश्व में ख्याति मिली।
खेतड़ी की विरासत ने देश को सनातन धर्म की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राजा अजीत सिंह और स्वामी विवेकानंद की गहरी मित्रता के कारण खेतड़ी को एक अलग पहचान मिली। इसी दोस्ती और उनकी यादों को चिरस्थाई बनाने के लिए ऐसे ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विरासत दिवस को भव्य रूप से मनाने की योजना है। इसके तहत अजीत विवेक संग्रहालय को सजाया जाएगा। साथ ही, स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की झांकियां पूरे कस्बे में नगर भ्रमण करेंगी। खेतड़ी में होने वाले ये कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने और क्षेत्र की जनता को धर्म व संस्कृति के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बैठक में समारोह को हर्षोल्लास और भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज, स्वामी योगयुक्तानंद, स्वामी कृपाशीलानंद, स्वामी प्रशांतानंद, कृष्ण कुमार, राहुल शर्मा, मोहित, रोशन लाल, तरूण, महेश कुमार, हर्षित, रोहित, गौरव, सुमित, मयंक, अजय शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1885472


