[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कातर बस स्टैंड पर शौचालय गंदगी से अटा:सफाई न होने से यात्री परेशान, दुर्गंध से परेशान दुकानदार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कातर बस स्टैंड पर शौचालय गंदगी से अटा:सफाई न होने से यात्री परेशान, दुर्गंध से परेशान दुकानदार

कातर बस स्टैंड पर शौचालय गंदगी से अटा:सफाई न होने से यात्री परेशान, दुर्गंध से परेशान दुकानदार

चूरू : कातर छोटी बस स्टैंड पर बना सार्वजनिक विश्राम स्थल और शौचालय गंदगी से अटा पड़ा है। साफ-सफाई न होने के कारण यात्रियों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और शौचालय से लगातार बदबू आ रही है। आस-पास के दुकानदारों ने बताया कि शौचालय की सफाई न होने के कारण बस स्टैंड पर दुर्गंध फैलती है। इससे उनकी दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीण रामनिवास, भागीरथ, मदनलाल और मनीराम ने बताया – ग्राम पंचायत द्वारा शौचालय की साफ-सफाई नहीं करवाई जा रही है, जबकि बदबू से बचने के लिए इसकी दैनिक सफाई आवश्यक है। कातर छोटी बस स्टैंड नागौर, बीकानेर और सीकर के लिए एक महत्वपूर्ण ‘टी-पॉइंट’ है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों बसें गुजरती हैं और निजी वाहन भी रुकते हैं।

महिला यात्रियों के लिए भी परेशानी

ऐसे में, बसों से आने वाले पुरुष और महिला यात्रियों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। विशेष रूप से महिला यात्रियों को शौच की सबसे बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है, क्योंकि आस-पास कोई अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं है। एकमात्र सार्वजनिक शौचालय भी गंदगी से भरा है। पुरुषों का शौचालय भी अटा पड़ा है और उसके बाहर ताला लगा रहता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22