[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ पालिका बैठक में हंगामा – 2 घंटे 23 मिनट देरी से शुरू होकर 5 मिनट में खत्म!


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ पालिका बैठक में हंगामा – 2 घंटे 23 मिनट देरी से शुरू होकर 5 मिनट में खत्म!

कांग्रेस पार्षदों का वॉकआउट - लोकतंत्र की हत्या और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : नवलगढ़ नगरपालिका की शनिवार को हुई साधारण सभा की बैठक में हंगामा और विरोध का माहौल देखने को मिला। बैठक का निर्धारित समय सुबह 11:15 बजे था, लेकिन यह 2 घंटे 23 मिनट की देरी से दोपहर 1:38 बजे शुरू होकर सिर्फ 5 मिनट बाद 1:43 बजे समाप्त हो गई।

निर्धारित समय से 1 घंटे 15 मिनट बीत जाने के बाद कांग्रेस पार्षदों ने बैठक शुरू करने की मांग की। जब प्रशासन ने बैठक शुरू नहीं की तो 20 से अधिक कांग्रेस पार्षद नारेबाजी करते हुए बैठक से बाहर निकल गए।

पार्षदों ने पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार और मनमानी के गंभीर आरोप लगाए। पार्षद अदनान खत्री ने कहा, “नवलगढ़ नगरपालिका के इतिहास में यह काला दिवस है।” वहीं अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, विनोद घूघरवाल और लोकेश जांगिड़ ने आरोप लगाया कि पालिका में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और राजनैतिक दबाव में एजेंडा पास करवाने की कोशिश हो रही है।

करीब एक घंटे तक सन्नाटा रहने के बाद विधायक विक्रम सिंह जाखल के पहुंचने पर 1:38 बजे बैठक औपचारिक रूप से शुरू हुई। कार्यवाहक ईओ कंवरपाल सिंह ने एजेंडा पढ़ा और कुछ पार्षदों की तालियों के बीच सभी बिंदुओं को स्वीकृत किया गया। केवल पांच मिनट की औपचारिक कार्यवाही के बाद बैठक समाप्त कर दी गई। केवल औपचारिक कार्यवाही के बाद पांच मिनट में ही बैठक समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।

इस दौरान बैठक में पालिका अध्यक्ष राजकुमार सैनी, एसडीएम कुलदीप सिंह शेखावत, नायब तहसीलदार बजरंग लाल मीणा, पीएचईडी एक्सईएन मोहम्मद अली, तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22