[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना पुलिया पर गड्ढों से वाहन चालकों को खतरा:रोज कई बाइक सवार हो रहे दुर्घटनाग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना पुलिया पर गड्ढों से वाहन चालकों को खतरा:रोज कई बाइक सवार हो रहे दुर्घटनाग्रस्त

सिंघाना पुलिया पर गड्ढों से वाहन चालकों को खतरा:रोज कई बाइक सवार हो रहे दुर्घटनाग्रस्त

सिंघाना : सिंघाना नगरपालिका क्षेत्र में खेतड़ी रोड पर स्थित पुलिया पर एक गहरा गड्ढा दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस गड्ढे की वजह से रोजाना दर्जनों बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हाल ही में बनी नई सड़क के बावजूद, पुलिया पर बने ये गड्ढे यात्रियों के लिए खतरा बने हुए हैं। संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में रोष है।

स्थानीय व्यापारी बाबूलाल ने बताया कि यह पुलिया खेतड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर है। उन्होंने कहा, ‘नई सड़क बनने के बाद भी पुलिया पर भरे गड्ढों को सुधारा नहीं गया है। रोजाना हजारों बाइकें इस रास्ते से गुजरती हैं, और हर दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है।’

सिंघाना-खेतड़ी मार्ग पर करोड़ों की लागत से नई सड़क का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा पूरा किया गया है। हालांकि, निर्माण के दौरान पुलिया की मरम्मत को नजरअंदाज कर दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के बाद पानी जमा होने से ये गड्ढे और गहरे हो जाते हैं, जो वाहनों के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22